Home > अपना शहर ,
संभाग आयुक्त द्वारा मेले में बाल महोत्सव कैलेण्डर का विमोचन

ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण एवं एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 8 दिवसीय बाल महोत्सव स्थानीय मेला कला रंगमंच व फैसिलिटेशन सेंटर पर आयोजित किए जायेंगे। इस बाल महोत्सव में कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सम्पूर्ण बाल महोत्सव के कैलेण्डर का विमोचन संभागीय आयुक्त एवं मेला अध्यक्ष श्री एस. एन. रूपला, मेला सचिव श्री शैलेनद्र मिश्रा व श्री संजय कट्ठल द्वारा किया गया।

      बाल महोत्सव के प्रभारी श्री संजय कट्ठल ने बताया कि इस सात दिवसीय बाल महोत्सव में बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन 14 जनवरी को किया जायेगा। इस प्रतियोगिता को प्रात: 10 बजे स्थानीय मेला कला रंगमंच पर आयोजित होगी। इसमें तीन आयु वर्ग रहेंगे। वर्ग-ए में 5 से 8 वर्ष के बच्चे रहेंगे। इनका विषय “अपना मनपसंद कुछ भी बनायें”। वर्ग-बी में 9 साल से 14 साल के बच्चे रहेंगे। इनका विषय “पानी बचाओ” रहेगा। वर्ग-सी में 14 साल के ऊपर के बच्चे रहेंगे। इनका विषय स्वच्छ भारत रहेगा। ड्राइंग शीट मौके पर नि:शुल्क दी जायेगी।

      एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 16 जनवरी को किया जायेगा। दो आयु वर्ग में आयोजित की जायेगी। प्रात: 9.30 बजे से मेला कला रंगमंच पर होगी। वर्ग-ए में 6 से 10 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे। वर्ग-बी में 11 के ऊपर के प्रतिभागी रहेंगे। प्रतिभागी को गाने की पेनड्राइव दो मिनट की साथ लाना है। किसी भी प्रकार के वेस्टर्न, देशभक्ति, राजस्थानी, कोई भी गाने पर प्रस्तुति दे सकते हैं।

      एकल गायन व रंगोली सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन 17 जनवरी को प्रात: 10 बजे मेला कला रंगमंच पर होगा। इस आयोजन को भी दो आयु वर्ग में रखा गया है। वर्ग-ए में 8 साल से 12 साल एवं वर्ग-बी में 13 साल से ऊपर के प्रतिभागी रहेंगे। प्रतिभागी गीत, भजन, देशभक्ति, फिल्मी गीत पर प्रस्तुति दे सकते हैं।

      फैशन शो का आयोजन 18 जनवरी को दोपहर एक बजे से किया जायेगा। इसमें भी दो आयु वर्ग में प्रतिभागी रहेंगे। वर्ग-ए में 8 साल से 14 साल एवं वर्ग-बी में 15 से से ऊपर के प्रतिभागी रहेंगे।

      फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता एवं बैण्ड प्रतियोगिता का आयोजन 19 जनवरी को प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता में 14 साल के बच्चे रहेंगे एवं बैण्ड में स्कूली बच्चे भाग ले सकेंगे।

      समूह गायन प्रतियोगिता का आयोजन 20 जनवरी को प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। यह आयोजन मेला कला रंगमंच पर होगा। इस आयोजन में किसी भी प्रकार के गीतों की प्रस्तुति दे सकते हैं।

      समूह नृत्य एवं युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 21 जनवरी को प्रात: 10 बजे से मेला कला रंगमंच पर किया जायेगा। इस आयोजन में स्कूल स्तर के प्रतिभागी रहेंगे व किसी भी प्रकार के गानों पर अपनी प्रस्तुति दे सकेंगे।

      इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रतिभागी स्कूल व अन्य रजिस्ट्रेशन के लिये एस के फर्नीचर्स लोहिया बाजार, जेडी फैशन इंस्टीट्यूट 71-लक्ष्मीबाई कॉलोनी, आर्यन स्कूल 100 सीपी कॉलोनी के सामने करा सकते हैं।

Share This News :