Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होगा टी20 मैच

 भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच ग्वालियर में छह अक्टूबर को खेला जाएगा। बीसीसीआई के अनुसार दोनों देशों के बीच सीरीज का यह पहला मैच होगा। यह मुकाबला पहले धर्मशाला में खेला जाना था, लेकिन वहां के स्टेडियम के नवीनीकरण कार्य के चलते इसे ग्वालियर स्थानांतरित किया गया है।

यह ग्वालियर के नवनिर्मित श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्टेडियम में होने वाला पहला अंतरराष्ट्रीय मैच होगा। ग्वालियर में पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच 24 फरवरी 2010 को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला गया था। इस वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर ने नाबाद 200 रनों की कीर्तिमानी पारी खेली थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले बल्लेबाज बने थे

बीसीसीआई ने इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ पहले और दूसरे टी20 मैचों की जगह बदल दी है। इससे पहले चेन्नई में पहला टी20 मैच खेला जाना था, लेकिन अब ये कोलकाता में होगा। 22 जनवरी को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच खेला जाएगा।

बांग्लादेश का भारत दौरा

तारीख समय मैच वेन्यू
19 सितंबर 2024 9.30 AM पहला टेस्ट चेन्नई
27 सितंबर 2024 9.30 AM दूसरा टेस्ट कानपुर
06 अक्टूबर 2024 7.00 PM पहला टी20 ग्वालियर
09 अक्टूबर 2024 7.00 PM दूसरा टी20 दिल्ली
12 अक्टूबर 2024 7.00 PM तीसरा टी20 हैदराबाद

 

Share This News :