Homeराज्यो से ,
यूपी उप-चुनाव: सपा ने 10 में से छह सीटों पर घोषित किए प्रभारी

सपा ने मिल्कीपुर और कटहेरी समेत छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तैयारियों के लिए दिग्गज उतार दिए हैं। कटेहरी (अम्बेडकरनगर) में पार्टी महासचिव शिवपाल सिंह यादव और मिल्कीपुर (अयोध्या) में सांसद अवधेश प्रसाद व विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को प्रभारी नियुक्त किया गया है। यहां बता दें कि इन दोनों ही सीटों पर भाजपा की ओर से खुद सीएम योगी आदित्यनाथ कमान संभाले हुए हैं।चार सीटों पर घोषणा नहीं
सपा ने 10 में से 6 सीटों पर प्रभारियों की घोषणा की है। चार सीटों पर घोषणा होनी बाकी है। इससे इस बात के भी कयास लगने शुरू हो गए हैं कि क्या ये सीटें कांग्रेस के कोटे में जा सकती हैं। मालूम हो कि कांग्रेस और सपा के बीच सीटों के बंटवारे की बात चल रही है।



 

Share This News :