Home > राज्यो से ,
सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में भगदड़ - 7 की मौत, कई घायल
बिहार में जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में बीती रात भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कई घायल हैं, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।जहानाबाद की डीएम अलंकृता पांडे ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जहानाबाद जिले के मखदुमपुर में बाबा सिद्धनाथ मंदिर में भगदड़ में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।