Home > राज्यो से ,
अमर बोले, मैं तो घोषित बाहरी हूं, बस थोड़ा सा स्नेह चाहिए

पी विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी में मचे घमासान के बीच अमर सिंह ने à¤à¤• बार फिर सफाई दी है। सफाई पेश करते हुए अमर सिंह ने कहा कि मैं तो घोषित बाहरी हूं। मुझे तो बस थोड़ा सा स्नेह चाहिए। अखिलेश पर à¤…मर सिंह ने कहा कि वो अखिलेश को अपने बेटे की तरह मानते हैं। बता दें कि इन à¤¦à¤¿à¤¨à¥‹à¤‚ से पार्टी में जमकर घमासान मचा हुआ है। कभी पार्टी के सीएम चेहरे को लेकर तो कभी चुनाव चिह्न को लेकर, तो कभी अमर सिंह और रामगोपाल यादव को लेकर।

हालांकि इस पूरे घमासान के बीच सोमवार को मुलायम सिंह ने ये साफ कर दिया  à¤•ि चुनाव के बाद अखिलेश यादव की मुख्यमंत्री बनेंगे। मुलायम सिंह का कहना है कि मैं हर मंडल में जाकर पार्टी के लिए प्रचार करूंगा। पार्टी में एकता है। पार्टी टूटने का कोई सवाल नहीं है। न पार्टी टूटी है न टूटेगी। सपा के चुनाव प्रचार के लिए बहुत जल्दी दौरा करूंगा। हर मंडल-कमिश्नरी में एक-एक सभा की जाएगी। अगला सीएम अखिलेश ही बनेगा।

घमासान के बीच मुलायम सिंह चुनाव चिह्न 'साइकिल' पर हक जताने के लिए सोमवार दोपहर करीब 1 बजे चुनाव आयोग पहुंचे थे। उनके साथ अमर सिंह और शिवपाल यादव भी थे। जबकि दोपहर 2.30 बजे अखिलेश गुट चुनाव आयोग पहुंचा। वार-पलटवार के बीच शाम तक मुलायम से सुर नरम पड़ गए और उन्होंने अखिलेश को सीएम बनाने की बात कह डाली।

Share This News :