Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
देर रात पुलिस विभाग में बड़ी सर्जरी, बदले गए इन जिलों के एसपी, 21 IPS अफसर इधर से उधर
मध्यप्रदेश में एक बार फिर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। एक साथ 21 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है। इसमें 7 जिलों के पुलिस अधीक्षक भी शामिल है। इस संबंध में गृह विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
आधी रात के बाद जारी तबादला सूची के मुताबिक लचर कानून व्यवस्था की शिकायतों के बाद मुरैना एसपी शैलेन्द्र चौहान हटाए गए हैं। उनकी जगह अब समीर सौरभ को मुरैना की कमान दी गई है। इसके अलावा रायसेन के नए एसपी पंकज कुमार पांडे होंगे। रसना ठाकुर मऊगंज एसपी बनाए गए हैं। वीरेंद्र जैन को श्योपुर, सुंदर सिंह कनेश को पपांढुर्ना, मोतीउर्र रहमान को अनूपपुर एसपी और अभिषेक आनंद को मंदसौर जिले में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

