Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में पहुंची

श्योपुर जिले के विजयपुर में सीएम मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों के बैंक खातों में एक हजार 897 करोड़ की राशि ट्रांसफर की है। इस बार महिलाओं के खातों में 1500 की राशि भेजी गई हैं, जिसमें 1250 हर महीने दी जानी वाली राशि वहीं 250 रुपये रक्षाबंधन के उपहार के तौर पर सरकार ने दिए हैं। सीएम ने कहा कि बहनों और भाई के बीच का रिश्ता अटूट है।ऐसा लग रहा मानो आज ही राखी मन गई हो। लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये के साथ रक्षाबंधन से पहले 250 रुपये अतिरिक्त दिए गए हैं। हमारी सरकार के इस निर्णय से पूरे प्रदेश में माहौल बदला है।

सीएम मोहन यादव ने कहा, लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया है। उज्ज्वला योजना महिलाओं के नाम के सिंगल कनेक्शन के लिए 450 रुपये आज ही डाली गई है। कांग्रेस के समय 20 हजार करोड़ का बजट था। आज साढ़े तीन हजार का बजट है।बढ़कर साढ़े सात हजार करोड़ का होने वाला है।

सीएम मोहन यादव ने विजयपुर में सिंचाई के लिए पानी, बिजली और पीने का भी पानी के लिए 70 हजार के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति घर में दूध का उत्पादन करेगा। उसे हमारी सरकार गेहूं की फसलों की तरह बोनस देने का काम सरकार करेगी।लोग विरोधी कहते रहे कि योजना बंद हो जाएगी। लेकिन मैं कहता हूं बहनों के लिए चलने वाली सभी योजनाएं चालू रहेंगी। हमारी सरकार 15 अगस्त के अवसर पर चार दिन तक तिरंगा अभियान चलाएगी।

श्योपुर जिला हमारा पिछड़ा है, जो भी मांगे मांगी गई थी। सभी को मंजूर किया जाएगा। मानपुर इलाके में हुए नाव हादसे वाली जगह पर सीप नदी पर पुल की घोषणा की गई है। वीरपुर और कराहल को नगर पंचायत बनाने की घोषणा भी की गई है। विजयपुर क्षेत्र में बिजली सब स्टेशन बनाने की घोषणा। नदियों पर बांध का निर्माण कराने की घोषणा। सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा। छिमछिमा हनुमान मंदिर के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की गई है।

वन एवं पर्यावरण मंत्री रामनिवास रावत ने कहा कि लंबे समय की राजनीति के बाद में विजयपुर क्षेत्र के लिए कुछ नहीं करा सका। अब सीएम के मंत्री बनाते ही क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव कार्य हमारी सरकार की मदद से करा पा रहा हूं। उन्होंने कहा कि मैं बिना विधायक का मंत्री हूं। ऐसा मोहन यादव की सरकार ही कर सकती है। वन ग्रामों को जल्द बनाया जाएगा राजस्व गांव का दर्जा दिया जाएगा।भील भिलाला पटेलिया समाज के बच्चों के स्थायी जाति प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे।

 

 

 

 

Share This News :