Home > अपना शहर ,
मुख्य सडक पर ठेला खडाकर गंदगी फैला रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही, ठेला जप्त

सिटीसेंटर क्षेत्र में मुख्य सडक पर ठेले खडे कर खाद्य सामाग्री बनाकर सडक पर गंदगी फैला रहे दुकानदारों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए निगम के अमले ने 7 ठेले एवं 4 गुमठियां जप्त की। कार्यवाही के दौरान उपायुक्त ग्वालियर पूर्व श्री एपीएस भदौरिया, क्षेत्राधिकारी श्री राजीव सोनी, मदाखलत निरीक्षक श्री सुघर सिंह सहित पूर्ण मदाखलत अमला उपस्थित रहा।
सिटी सेंटर क्षेत्र में एयरटेल आफिस के पास खडे होने वाले ठेले जो खाद्य सामाग्री बनाते हैं तथा वहीं गंदगी फैलाते हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की गई तथा सिटीसेंटर स्थित मिश्रा पेट्रोलपंप के पास लगने वाली 4 गुमठी जिनके द्वारा भी वहीं गंदगी फैलाई जा रही थी उन्हें भी हटवाया गया तथा संबंधितों को पुनः ठेले व गुमठी न लगाने की चेतावनी दी गई।

  

Share This News :