Home > अपना शहर ,
एमपी हाॅकी अकेडमी भोपाल व साउथ सेन्ट्रल रेलवे हैदराबाद सेफा में

80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता

एमपी हाॅकी अकेडमी भोपाल व साउथ सेन्ट्रल रेलवे हैदराबाद ने अपने- अपने मैचों में जीत दर्ज कर 80वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मंे प्रवेश किया।
नगर निगम की मेजबानी में रेलवे हाॅकी स्टेडियम में आयोजित की जा रही 80वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के चैथे दिन पहला मैच साउथ सेन्ट्रल रेलवे हैदराबाद व कोर आफ सिग्नल जालंधर के बीच खेला गया जिसमें साउथ सेन्ट्रल रेलवे हैदराबाद ने कोर आफ सिग्नल जालंधर को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच में गगनदीप ने 3वें मिनट, अयप्पा ने 31वें मिनट, संदीप कुमार ने 55वें मिनट एवं अजीत पांडे ने 65वें मिनट में गोल दागे। वहीं विपक्षी टीम जालंधर के खिलाडी एक भी गोल न कर सके।
वहीं दिन का दूसरा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यह मुकाबला एमपी हाॅकी अकादमी भोपाल व वेस्टर्न रेलवे मुम्बई के बीच खेला गया। जिसमें वेस्टर्न रेलवे मुम्बई के खिलाडी मजिन्दर सिंह ने 13, 46 व 69 वें मिनट में 3 गोल दागे, वहीं इसके जबाब में भोपाल की टीम के विकास चैधरी ने भी क्रमशः 21, 30 एवं 61वें मिनट में तीन गोल ठोककर निर्धारित समय तक मुकाबला 3-3 के स्कोर पर ला खडा किया। मैच का निर्णय नियमानुसार अपनाए गए ट्राइबेकर के द्वारा हुआ। जिसमें भोपाल ने 5-4 से मैच अपने नाम किया।
आज के मैच
निगम खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा ने वताया कि दिंनाक 10/1/2017 मंगलवार को 2 मैच खेले जायेगें जिसमें पीएनबी दिल्ली विरुद्व सैल उडीसा (1ः00) बजे, दूसरा ओएनजीसी दिल्ली विरुद्व सेन्ट्रल रेलवे मुम्बई के बीच (3ः00 बजे) खेले जायेगें।

  

Share This News :