Home > अपना शहर ,
स्वच्छ ग्वालियर के लिए प्रत्येक दुकानदार को रखना होगा अपनी दुकान के बाहर डस्टबीन

स्वच्छता जागरूकता अभियान

स्वच्छ ग्वालियर एवं स्वस्थ्य ग्वालियर के लिये शहर के प्रत्येक दुकानदार को अपनी दुकान के बाहर एक डस्टबीन रखना होगा तथा हम स्वच्छ ग्वालियर की कल्पना कर सकते हैं। यह संदेश आज गोरखी विद्यालय के लगभग 450 बच्चों ने महाराजबाडा क्षेत्र के दुकानदारों को रैली निकालकर दिया। स्वच्छता अभियान के ब्रांड एम्बेस्डर डाॅ एम एल दौलतानी के नेतृत्व में निकाली गई स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें 120 बच्चों को स्वच्छता कैप्टन बनाकर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
गोरखी विद्यालय के छात्रों द्वारा आज महाराज बाडा क्षेत्र में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। जिसमें बच्चों द्वारा ढोल बजाकर दुकानदारों को जागरुक किया गया। जिसमें छात्रों द्वारा नारा लगाया जा रहा था कि हम आपको सोते से जगाने आए हैं, ग्वालियर को स्वच्छ बनाने के लिए अपनी दुकान के बाहर डस्टबीन लगाना होगा। रैली के दौरान सभी दुकानदारों को यह भी चेतावनी दी गई कि यदि उनके द्वारा दुकान के बाहर डस्टबीन नहीं रखा गया तो उन्हें कचरा फैलाने के लिए जिम्मेदार मानते हुए उन पर 500 रुपए जुर्माना किया जाएगा। साथ ही स्वच्छता के ब्रांड एम्बेस्डर द्वारा निरीक्षण के दौरान जिस मर्केट में दुकानदार द्वारा अच्छी स्वच्छता रखी जाएगी तथा लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जा रहा है तो उसे स्वच्छता की शील्ड प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। इस प्रकार की रैली लश्कर क्षेत्र, हजीरा, उपनगर ग्वालियर, मुरार सहित अन्य सभी स्थानों पर लगातार निकाली जाएगी। दुकानदार डस्टबीन लगाकर उस पर कूडेदान लिखा हुआ कागज भी चिपकाएं जिससे लोगों को पता चले कि कुडादान दुकान के बाहर लगा है।
गोरखी विद्यालय के छात्रों द्वारा निकाली गई रैली गोरखी से होकर महाराज बाडा, सराफा बाजार, पाटनकर बाजार, दौलतगंज, टोपी बाजार, चावढी बाजार, सुभाष मार्केट सहित अन्य प्रमुख बाजारों से निकाली गई तथा दुकानदारों से डस्टबीन रखने का आग्रह किया गया।

    

 

Share This News :