Home > अपना शहर ,
सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिये आगे आयें – श्री शाक्यवार

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिये युवा वर्ग आगे आयें। यह बात संभागीय जनसंपर्क कार्यालय के संयुक्त संचालक श्री डी डी शाक्यवार ने सोमवार को ग्राम महु में भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में आयोजित पाँच दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर कही।

मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए श्री शाक्यवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा वर्ग को शासन की कल्याण्कारी नीतियों पर समझाइश देते हुए कहा कि सरकार ने जनसंपर्क विभाग के माध्यम से आगे आयें लाभ उठायें पुस्तक का प्रकाशन भी किया है। इस पुस्तक में सरकार के सभी विभागों की योजनाओं का विस्तार से विवरण सहित योजनाओं का लाभ किस तरह से लिया जाए। कौन योजना का लाभ लेने के लिये पात्र है, कौन नहीं। सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।

श्री शाक्यवार ने कहा कि यह किताब सभी ग्राम पंचायतों, सभी सरकारी दफ्तरों में उपलब्ध है। साथ ही जिस किसी व्यक्ति को इस पुस्तक की आवश्यकता हो तो वह सीधे संभागीय जनसंपर्क कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। श्री शाक्यवार ने मौके पर निर्धन सामान्य वर्गों के लिये संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं, विभिन्न रोजगारमूलक योजनाओं, युवा शिक्षित बेरोजगारों के लिये संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों आदि सहित कई योजनाओं की जानकारी से युवाओं को अवगत कराया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पंचायत विभाग स्वच्छता प्रभार के नोडल अधिकारी श्री जयसिंह नरवरिया ने स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि घर-घर शौचालय बनवायें। उन्होंने खुले में शौच करने से फैलने वाली बीमारियों तथा फैलने वाले दूषित वातावरण पर भी विस्तार से चर्चा की। मौके पर उन्होंने ग्वालियर में बनाए गए बायोटॉयलेट के मॉडल पर भी चर्चा की, जिसका उपयोग भारत वर्ष में किया जायेगा।

इसके पूर्व नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री राकेश सिंह तोमर ने कार्यक्रम के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में कपिल जोशी ने स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन श्री वैभव शर्मा ने किया। अंत में आभार पदमपुर खेरिया युवक मण्डल के अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह ने किया।

भारत सरकार, युवा कार्यक्रम एवं खेंल मंत्रालय, के अन्तर्गत नेहरू युवा केन्द्र द्वारा पांच दिवसीय युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम 05 जनवरी से 09 जनवरी 2017 तक सनराईज वैली इन्टरनेशनल स्कूल महु में पदमपुर खैरिया युवक मण्डल के सहयोग से आयोजित किया गया ।

      कार्यक्रम के प्रथम दिन मुख्य अतिथि श्री सतैन्द्र सिंह जी ने मां सरस्वती एवं विवेकानंद जी के छायाचित्र पर मालार्पण एवं दीपप्रजव्लित कर किया, इस अवसर पर श्री सतैन्द्र सिंह जी ने युवाओं को सम्वोधित करते हुऐ कहा कि लीडरशीप का मतलव सिर्फ नेता से नही है, लीडरशीप का तात्र्पय है कि विकास के हर क्षेत्र में लीडरशीप नेतृत्व क्षमता का होना आवश्यक हैं । नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवाओं में नेतृत्व की क्षमता का सही विकास हो सकें और युवा विकास की धारा से जुड सकें कार्यक्रमो का आयोजन करता हें । देश का युवा अव नोकरी मांगनें में नही बल्कि नोकरी देने की भूमिका में आगें आ रहा हैं । इसी क्रम में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें श्री सी0एस0सिंह चोहान क्षेत्रीय प्रचार प्रसार अधिकारी ग्वालियर ने युवाओं को सम्वोधित करतंे हुऐ कहा कि युवाओं को सवसे ज्यादा सुनने एंव बिचार करने की आदत डालनी चाहियें । ऐसा प्रतिवम्व बनायें जिससे सकारात्मक सौच बन सकें । इस अवसर पर नवसमुत्थान संस्थान द्वारा नुक्कड नाटक प्रस्तुत किया गया ।

      कार्यक्रम के दूसरे दिन श्री सुरेश सिंह तोमर अधिष्ठाता कृषि विश्वविधालय ग्वालियर ने युवाओं को सम्वोधित करते हुऐ कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य बनाकर आगे बढना चाहियें बिना लक्ष्य के मेहनत और समय दोनो ही व्यर्थ जाते है । उन्होने युवाओं से कहा कि आप प्रतिदिन समाचार पत्रों या पुस्तकालय जाकर वाचन करें और अपडेट रहें । इसी क्रम में नेहरू युवा केन्द्र के सेवानिवृत जिला युवा समन्वयक श्री आर0डी0सिधंल जी ने युवाओं को निरन्तर क्रियाशील रह कर अपने समुदाय का विकस करना चाहियें ।

      कार्यक्रम के तीसरे दिन मेजर डा0 शशीभूषण शर्मा, लक्ष्मीवाई शारीरिक विश्वविधालय संस्थान ग्वालियर द्वारा युवाओं को सम्वोधित करते हुऐ कहा कि युवाओं को अपना एक खेंल निश्चत कर उस खेंल के प्रति गहन रूचि के साथ खेंलना चाहिये और नियमों की जानकारी रखना चाहियें । युवाओं में खेंल की भावना जागृत होने से मैधा वुद्विका विकास होता हैं ।

      चौथे दिन श्री आर0पी0सिंह0जी सयुक्त संचालक, सामाजिक न्याय विभाग ग्वालियर द्वारा युवाओं को सम्वोधित करतें हुऐ बताया कि हम किस प्रकार से केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभ उठा सकते है । उन्होने शिक्तजन एवं उन्हें मिलने वाली सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। इसी अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा समन्वयक श्री आर0एस0तोमर जी ने युवाओं को सम्वोधित करते हुऐ कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें अपनी जिम्मेदारीयो को धीरे धीरें समझने का प्रयास करना चाहिये । नेहरू युवा केन्द्र युवाओं को अपने लक्ष्य तक पहुचनें के लिये संकल्पित हैं ।

कार्यक्रम की अघ्यक्षता श्री जयसिंह नरवरिया नोडल अधिकारी, पंचायत विभाग द्वारा की गई। इस पर उन्होने युवाओं को बताया की वायोटोलेट का मॉडल ग्वालियर में तैयार किया जा रहा है । जोकि पूरे भारत वर्ष में इसे मॉडल के रूप में प्रयोग किया जावेगा । स्वस्थ्य मस्तिक में स्वस्थ्य दिमाग निवास करता हैं, तब स्वस्थ्य रहते हुऐ अपने निश्चित लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं । इसी अवसर पर श्री कपिल जौशी ने स्वच्छता के वारे में गहन जानकारी दी एवं आव्हान किया कि सभी ग्रामीणों को शौच खुलें में नही जाना चाहिये । टोयलेट को साफ रखना चाहियें  इसके  हम कई विमारीयों से बच सकते हैं । कार्यक्रम का संचालन श्री बैभव शर्मा एवं आभार व्यक्त श्री राजवीर सिंह अध्यक्ष पदमपुर खैरिया युवक मण्डल ने किया ।

  

Share This News :