Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से आया गुस्सा, सरकार से की खास अपील

 बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद से हिंसा का दौर जारी है। शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा देकर भारत आ गई हैं। उसके बाद भी स्थिति सामान्य होने का नाम ले रही है। देश में अलग-अलग जगह आगजनी और तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं।

इस दौरान बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं तेज हो गई हैं। उनको निशाना बनाकर हमला किया जा रहा है। चार मंदिरों में भी हिंसक भीड़ ने तोड़फोड़ और आगजनी की है। हिंदुओं के साथ हिंसा की खबरों को देखकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गुस्सा जाहिर किया है।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा रही है। इसमें हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा है कि हिंदुओं की सुरक्षा के लेकर कदम उठाना जरूरी है। भारत सरकार को उनके लिए दरवाजे खोल देने चाहिए। उनको तुरंत भारत में शरण देनी चाहिए, जिससे उनकी जान को बचाया जा सके। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो पोस्ट कर अपने विचार साझा किया। उन्होंने हिंदुओं से हनुमान चालीसा पढ़ने को कहा है।

उन्होंने कहा कि मीडिया के जरिए बांग्लादेश के हालातों के बारे में पता चला है। वहां की स्तिथि बहुत ही खतरनाक है। यह पता चला है कि हिंदू भाई-बहनों को बहुत ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहां पर हमारी आस्थाओं पर हमला किया जा रहा है। मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है। केंद्र सरकार से बस यही अपील करते हैं कि बांग्लादेश के हमारे हिंदू भाई-बहनों के लिए भारत के द्वार खोल दें। हिंदुओं की सुरक्षा को लेकर बहुत ही चिंता हो रही है। बांग्लादेश में सभी हिंदु भाई-बहन एकता बनाकर रखें।

 

 

 

Share This News :