Home > अपना शहर ,
पशुओं के लिये विकासखण्डवार पशु चिकित्सा शिविरों का आयोजन

पशु चिकित्सा विभाग द्वारा पशु चिकित्सा एवं बांझपन निवारण के लिये शिविरों का आयोजन विकासखण्डवार किया जा रहा है। शिविर में औषधि एवं प्रचार-प्रसार की सामग्री का वितरण भी किया जायेगा। इसके साथ ही पशुपालकों की समस्याओं का निराकरण भी शिविर में मौके पर होगा।

     उपसंचालक पशु चिकित्सा विभाग ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर भितरवार, डबरा, बरई एवं मुरार जनपद के ग्राम पंचायतों में लगाए जायेंगे।

     विकासखण्ड भितरवार के ग्राम जौरा में 16 जनवरी 2017, सिंघारन में 18, आदमपुर में 20, अमरोल में 16, सूरजपुर में 18, सीतलपुर में 20, न्योहना में 16, बझेरा में 19, हुकुमगढ़ में 20 तथा मानिकपुर में 17 जनवरी 2017 को शिविर आयोजित किए जायेंगे।

     विकासखण्ड डबरा के ग्राम संलैया में 16 जनवरी 2017, कैथोदा में 18, गढ़ी में 20, झांड़ोली में 19, लोहगढ़ में 17, सालवई में 16, चितावनी में 18, बहादुरपुर में 16 तथा ग्राम कल्याण में 18 जनवरी 2017 को शिविर लगाए जायेंगे।

     विकासखण्ड बरई के ग्राम नायकपुरा में 16 जनवरी 2017, पंचा का पुरा में 18, गुनाया में 20, रायपुर खुर्द में 16, ठेर में 18, दुरसेड़ी में 20, डबका में 16, चंगोंरा में 19 तथा ग्राम आंतरी में 20 जनवरी 2017 को शिविर लगेंगे।

     विकासखण्ड मुरार के ग्राम गोसपुरा में 16 जनवरी 2017, बस्तरी में 18, मोहम्मदपुर में 20, फुसावली में 16, जिरेना में 18, सोनी में 20, अडुपुरा में 16, खोदूपुरा में 19 तथा ग्राम सूरो में 20 जनवरी 2017 को शिविरों का आयोजन किया जायेगा।

Share This News :