Home > अपना शहर ,
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु नि:शुल्क प्रशिक्षण एक फरवरी से

16 जनवरी तक आवेदन-पत्र आमंत्रित 

ग्वालियर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के विद्यार्थियों के लिये प्रतियोगी परीक्षाओं के लिये नि:शुल्क प्रशिक्षण एक फरवरी 2017 से प्रारंभ होगा। मध्यप्रदेश के मूल निवासी विद्यार्थियों के लिये विभिन्न प्रतियोगिताओं में सम्मिलित होने हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा।

      अपर संचालक संभागीय अनुसूचित जाति परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र ग्वालियर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आईबीपीएस एवं आरआरबी द्वारा आयोजित परीक्षायें, एसएससी द्वारा आयोजित विभिन्न पदों की भर्ती परीक्षायें और एमपीपीईबी (प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड) भोपाल द्वारा आयोजित पुलिस, पटवारी आदि पदों की भर्ती हेतु प्रशिक्षण दिया जायेगा। मध्यप्रदेश का मूल निवासी, जाति प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र एवं हाईस्कूल तथा स्नातक परीक्षा की अंकसूची के साथ 16 जनवरी तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। विस्तृत जानकारी के लिये कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।

Share This News :