Homeराज्यो से ,
मालगाड़ी के दो डिब्बे हुए बेपटरी, रेल यातायात बाधित

इटारसी। डाउन वेटिंग लाइन पर रेल हादसा हो गया। सोमवार रात 10:27 मिनट पर नागपुर से इटारसी होकर भोपाल जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसे के बाद रेलवे ने हूटर बजाकर सभी विभागों को अलर्ट किया।बताया गया है कि डाउन वेटिंग लाइन पर किमी क्रमांक 744/8 के पास मालगाड़ी के दो वैगन की ट्राॅलियां यानी पहिए ट्रैक से उतर गए हैं। ट्रेन का नाम साई डीसीएम है जिसे भोपाल तक चलाया जा रहा था। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।काफी समय से इटारसी स्टेशन प्रबंधक के अलावा चीफ याॅर्ड मास्टर, ट्रैफिक निरीक्षक समेत अन्य अहम पद खाली पड़े हुए हैं। हादसे के कारण नागपुर भुसावल साइड ट्रैक पर यातायात बाधित हुआ है। घटना स्थल पर अधिकारी ट्रैक सामान्य करने और डिरेलमेंट ट्रेन के पहियों को ट्रैक पर लाने का प्रयास कर रहे हैं।

 

Share This News :