Home > अपना शहर ,
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की अनंतिम सूची जारी

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत परियोजना शहरी क्रं.5 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के पदों के लिये आवेदकों की अनंतिम सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इस सूची पर दावे-आपत्तियाँ 13 जनवरी तक परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना शहरी क्रं.5 के कर्यालय में प्रस्तुत किए जा सकते हैं।

      परियोजना अधिकारी ने बताया कि वार्ड क्रं.56 नाका चंद्रबदनी में कार्यकर्ता के पद पर श्रीमती प्रीति जखौदिया और सहायिका के पद पर श्रीमती पूजा जाटव वार्ड क्रं.59 में लभेड़ापुरा में कार्यकर्ता श्रीमती निर्मला पाल, सहायिका श्रीमती रानी पाण्डेय, कोठागाँव में कार्यकर्ता श्रीमती मंजू प्रजापति, सहायिका श्रीमती संगीता प्रजापति, दुर्गेशपुरी में कार्यकर्ता मंजू प्रजापति और सहायिका संगीता प्रजापति, विक्की फैक्ट्री में कार्यकर्ता मंजूर प्रजापति और सहयिका श्रीमती रानी पाण्डेय, उप आंगनबाड़ी केन्द्र लक्ष्मणपुरा और मढ़ा में कार्यकर्ता के पद के लिये निर्मला पाल का चयन किया गया है।

Share This News :