Home > अपना शहर ,
जिले में समर्थन मूल्य पर 43 करोड़ 69 लाख रूपए की धान खरीदी

जिले में बनाए गए 39 समर्थन मूल्य धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से 31 हजार 500 मैट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। इसके एवज में 43 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि का भुगतान किसानों को किया जा रहा है।

      जिल आपूर्ति नियंत्रक श्री जैन से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्वालियर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिये राज्य शासन के निर्देशानुसार 42 खरीदी केन्द्र बनाए गए थे। इनमें से तीन केन्द्रों मोहना के दो तथा झाड़ोली के एक केन्द्र पर किसानों द्वारा कोई धान का विक्रय नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त शेष 39 केन्द्रों से 2 हजार 779 किसानों की 31 हजार 500 मैट्रिक टन धान की खरीदी समर्थन मूल्य 1470 रूपए प्रति क्विंटल की दर से की गई है। इसके एवज में किसानों को 43 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया जा रहा है, जिसमें से 20 करोड़ 36 लाख रूपए किसानों के खातों में जमा हो चुके हैं। राज्य सरकार द्वारा खरीदी केन्द्रों से धान के तुरंत उठाव और भण्डारण के निर्देश भी दिए गए हैं। जिसमें से 27 हजार 598 मैट्रिक टन धान का उठाव कर गोदामों में जमा कराई जा चुकी है।

Share This News :