Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्य प्रदेश का अगला सीएस इसी माह में होगा तय, अब दौड़ में यह नाम आगे आये

मध्य प्रदेश की मुख्य सचिव वीरा राणा का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर माह में समाप्त हो रहा है। ऐसे में इस माह के अंत तक प्रदेश के अगले मुख्य सचिव का कार्यकाल तय हो सकता है। इसमें मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव 1990 बैच के आईएएस अधिकारी राजेश राजौरा और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन अब सीएस की दौड़ में शामिल हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की हालिया प्रशासनिक सर्जरी से स्पष्ट हो गया कि मोहम्मद सुलेमान मुख्य सचिव की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब इस दौड़ में मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राजेश राजौरा को अपने कार्यालय में पदस्थ कर बड़ा संकेत दिया है। इसलिए राजौरा को मुख्य सचिव की रेस में सबसे आगे माना जा रहा है। वर्तमान मुख्य सचिव वीरा राणा का बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर में पूरा हो रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रदेश का नया मुख्य सचिव इस माह के अंत तक तय हो जाएगा। मध्य प्रदेश कैडर के 1989 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे केंद्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उनको प्रदेश का अगला मुख्य सचिव बनने के लिए प्रदेश की सेवाओं में वापस लौटना होगा। पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्त होने के समय भी अनुराग जैन के अगला सीएस बनने की अटकलें लगी थी, लेकिन केंद्र ने उनको नहीं छोड़ा था। हालांकि, इस बार केंद्र उनको वापस एमपी में भेज सकता है। 

 
 
 
 
 

Share This News :