Homeराज्यो से ,
कार से टक्कर के बाद एक्सप्रेस वे से नीचे गिरी बस, 6 की मौत - 25 घायल

उत्तर प्रदेश के इटावा में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। रायबरेली से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस एक कार से टक्कर के बाद अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस वे से नीचे गड्ढे में उतर गई। हादसे में 6 यात्रियों की मौत हुई है, जबकि 25 घायल हैं।सूचना मिलने पर आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को इटावा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतकों की लिस्ट
प्रद्युम्न सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ठिठोली, कन्नौज
मोनू सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी गदहिया, कन्नौज
मोनू की मां चंदा, उम्र 50 वर्ष
ओम प्रकाश, उम्र 50 वर्ष, निवासी भरसरीया खीरी
राजू साहू, निवासी जायस, अमेठी
एक अज्ञात

 

Share This News :