Home > राज्यो से ,
ओम पुरी की मौत पर गहराया राज, शक के घेरे में दूसरी पत्नी!

मशहूर फिल्म अभिनेता ओम पुरी की मौत पर राज गहराता जा रहा है। पहले उनके निधन के पीछे दिल का दौरा पड़ने को वजह बताया जा रहा था लेकिन मौत के बाद हुए घटनाक्रम ने स्थिति अलग कर दी है। क्या है ओम पुरी की मौत का राज? क्या हुआ था मौत से कुछ घंटों पहले? और क्या ओम पुरी की मौत का कनेक्शन उनकी प्रॉपर्टी से है? ये ऐसे सवाल हैं जिन्हें सुलझाने के लिए मुंबई पुलिस ने दिन रात एक कर दिया है।
मामले की जांच में जुटी हुई पुलिस अब ओम पुरी की दूसरी पत्नी नंदिता से भी पूछताछ करने वाली है। पुलिस उनसे ये जानना चाहती है कि आखिर ओम पुरी की मौत के दूसरे ही दिन उन्होंने क्यों सारे बैंक खातों पर रोक लगवा दी? यही नहीं नंदिता ने सारी प्रॉपर्टी पर भी अपना ताला जड़ दिया है। लिहाजा वह अब मुंबई पुलिस के रडार पर हैं। पूरे मामले में ये भी सामने आ रहा है कि ओम पुरी पारिवारिक वजहों से परेशान थे।
ओम पुरी के दोस्त खालिद किदवई के मुताबिक उस रात उन्होंने बोला कि सब कुछ मेरा, पैसा, कार सब, पर अपने बेटे से ही नहीं मिल पाता हूं, दस दिन हो गए हैं।
मौत के बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ओम पुरी के सिर पर गहरी चोट सामने आई, लेकिन मौत की वजह साफ नहीं थी। अब डॉक्टर और पुलिस विसरा रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस फिलहाल ओम की मौत को दुर्घटना मानकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अब तक ओम पुरी के दोस्त खालिद किदवई और ड्राइवर समेत कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है।

Share This News :