Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मिले नए नाम...कुंडम कहलाएगा कुंडेश्वर धाम, कुंडिया हो गया कर्णपुर; बदलेंगी जिलों की सीमाएं

जानकारी के मुताबिक प्रदेश की संस्कारधानी कहलाने वाली जबलपुर जिले के कुंडम को अब सरकारी रिकार्ड में अब कुंडेश्वर धाम पुकारा जाएगा। इसी तरह सतना जिले के कूंची गांव का नाम बदलकर अब चंदनगढ़ कर दिया गया है। इसी कड़ी में रामपुर बघेलान के ग्राम कुंडिया को नया नाम कर्णपुर दिया गया है। मंगलवार को इस बारे में अधिकृत घोषणा भी कर दी गई है।प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल किए जाने का प्रस्ताव भी लंबे समय से लंबित है। नगर निगम भोपाल द्वारा इसका प्रस्ताव तत्कालीन महापौर आलोक शर्मा के कार्यकाल में भेजा गया था। प्रदेश सरकार से होते हुए यह प्रस्ताव दिल्ली तक गया है। जहां से इस पर फिलहाल कोई फैसला नहीं हुआ है।

बदलेंगी जिलों की सीमाएं
प्रदेश सरकार द्वारा यहां के जिलों की सीमाएं बदलने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए जल्द ही प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग गठित किया जाएगा। प्रदेश के मौजूदा जिलों की सीमाओं की समीक्षा की जाएगी। जिसके बाद नए जिलों की सीमाओं में भी बदलाव किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि भौगोलिक स्थितियों के आधार पर जिलों का पुनर्गठन किया जाएगा।

 
 
 
 
 

Share This News :