Home > राज्यो से ,
प्रेस कॉन्फ्रेंस के वक्त केंद्रीय मंत्री की नाक से बहने लगा खून; ऐसा क्यों हुआ
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी को नाक से खून बहने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमारस्वामी रविवार को बंगलूरू में भाजपा-जेडीएस नेताओं की एक बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे।अचानक उनकी नाक से खून गिरने लगा। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुमारस्वामी को कपड़े के टुकड़े से अपनी नाक बंद करने की कोशिश करते देखा गया। इस दौरान उनकी शर्ट भी खून से भीग गई थी। हालांकि ऐसा किस वजह से हुआ यह अभी तक साफ नहीं है। उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं। जांच के कुछ देर बाद ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।