Homeराज्यो से ,
बजट के बाद सोना-चांदी हुए धड़ाम, भाव में गिरावट, देखें लेटेस्ट रेट

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट मंगलवार (23 जुलाई) को पेश हुआ। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गोल्ड-सिल्वर पर सीमा शुल्क घटाने का एलान किया।सोने और चांदी पर सीमा शुल्क को घटाकर 6% कर दिया गया है। बजट से पहले 15% कस्टम ड्यूटी लगती थी। इस बीच दोनों धातु की कीमतों में गिरावट आई है। IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट सोने की कीमत 69,151 रुपये पर आ गई है। बुधवार सुबह इसकी कीमत 69,194 रुपये थी। सोने के भाव में गिरावट लगभग 2500 रुपये प्रति दस ग्राम की आई।

 

 

।इससे पहले मंगलवार सुबह 24 कैरेट सोने की कीमत 72609 रुपये थी। बजट के बाद गोल्ड की कीमत में गिरावट देखी गई। शाम को पीला धातु घटकर 69602 रुपये रह गया।बजट से पहले चांदी कीमत 87576 रुपये प्रति किलोग्राम थी। बजट के बाद शाम को कीमत घटकर 84919 रुपये प्रति किलोग्राम थी। वहीं, बुधवार को सिल्वर की कीमत 84862 रुपये प्रति किग्रा दर्ज की गई। चांदी की कीमत में 2714 रुपये की कमी आई है। 

24 जुलाई 2024 सोने-चांदी का भाव

सोना/चांदी शुद्धता AM PM
सोना 999 69194 69151
सोना 995 68917 68874
सोना 916 63382 63342
सोना 750 51896 51863
सोना 585 40479 40453
चांदी 999 84897 84862
 

Share This News :