Home > राज्यो से ,
रिटायर्ड फौजी ने इसलिए किया मां, भाई-भाभी और तीन बच्चों का कत्ल; पिता ने बताई चौंकाने वाली वजह
अंबाला में दो एकड़ जमीन को लेकर चल रहे विवाद में एक रिटायर्ड फौजी ने पत्नी व रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई के पूरे परिवार की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान बीचबचाव करने आई मां को भी मार डाला, जबकि पिता ने भागकर जान बचाई। मरने वालों में छोटे भाई की पत्नी के अलावा उनके तीन मासूम बच्चे भी थे। हत्या के बाद आरोपी ने सभी के शवों को जलाने का भी प्रयास किया।
मृतकों की पहचान छोटे भाई हरीश (35), भाभी सोनिया (32), मां सरोपी (65), भतीजी यशिका (5) और छह माह के भतीजे मयंक के रूप में हुई। दूसरी भतीजी परी (8) ने हौदी में छिपकर जान बचाई, लेकिन बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आरोपी 42 वर्षीय भूषण सेना में नायक पद से रिटायर्ड हुआ है।
वह अभी एनिमल अटेंडेंट के रूप में कार्यरत है। पुलिस ने उसके समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकियों को हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी गठित कर दी है।
वारदात रविवार देर रात नारायणगढ़-रायपुरानी सीमा स्थित रतौर गांव में हुई। पुलिस के अनुसार, एक ही घर में दोनों भाइयों ने बंटवारा कर रखा था। दो साल से उनमें दो एकड़ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों भाइयों के बीच मारपीट हो चुकी थी।
घायल पिता के बयान पर पुलिस ने बड़े बेटे भूषण, बहू पूनम, पोतों मक्खन व प्रिंस, भूषण के सालों टोनी व जोनी और साली बॉबी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिता ने कहा-बड़ा बेटा हड़पना चाहता था सारी जमीन
ओमप्रकाश ने बताया कि उनके पास दो एकड़ जमीन थी, जिसे उन्होंने दोनों बेटों में बांट दिया था। इसके बावजूद बड़ा बेटा भूषण सारी जमीन अपने नाम कराने के लिए दबाव बना रहा था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। रविवार को वह काम से नारायणगढ़ गया था। लौटा तो देखा कि जमीन के लिए दोनों भाइयों में बहस हो रही थी। देखते ही देखते आरोपियों ने हाथों में गंड़ासी, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर हमला कर दिया और सभी को मौत के घाट उतार दिया।