Homeराज्यो से ,slider news,
INS ब्रह्मपुत्र पर भीषण आग से बड़ा नुकसान, नौसेना प्रमुख ने रक्षा मंत्री को दी हादसे की जानकारी

भारतीय नौसेना की जानकारी के अनुसार, बहु-भूमिका वाले युद्धपोत जहाज ब्रह्मपुत्र पर 21 जुलाई की शाम को उस वक्त आग लग गई थी, जब उसकी मरम्मत की जा रही थी। नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और बंदरगाह में मौजूद अन्य जहाजों के अग्निशमन कर्मियों की सहायता से जहाज के चालक दल ने 22 जुलाई की सुबह तक आग पर काबू पा लिया था। इसके अलावा, आग लगने के बाद जोखिम के आकलन के लिए सैनिटाइजेशन जांच समेत कार्रवाई की गई।जानकारी के मुताबिक युद्धपोत आईएनएस ब्रह्मपुत्र पर लगी आग की घटना में, युद्धपोत एक तरफ झुक गया है और तमाम कोशिशों के बावजूद, जहाज को सीधा नहीं किया जा सका है। फिलहाल जहाज एक तरफ टिका हुआ है। वहीं इस हादसे में एक जूनियर नाविक को छोड़कर सभी कर्मियों को बचा लिया गया है। वहीं जूनियर नाविक की तलाश की जा रही है। जबकि इस दुर्घटना की जांच के लिए भारतीय नौसेना ने जांच का आदेश दिया है।वहीं नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस ब्रह्मपुत्र में आग लगने की घटना और इस घटना से हुए नुकसान से अवगत कराया है। जिस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना प्रमुख को उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है और लापता नाविक की सुरक्षा के लिए रक्षा मंत्री ने प्रार्थना भी की है।

 

 

 
 
 
 
 
 

Share This News :