Home > राज्यो से ,
बुधनी विस सीट पर BJP-कांग्रेस ने इन्हें बनाया प्रभारी
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के इस्तीफा देने के बाद बुधनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। बुधनी सीट शिवराज सिंह चौहान का गढ़ मानी जाती है। यहां उपचुनाव जीतने के लिए भाजपा ने इछावर विधानसभा से विधायक और प्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा को विस सीट का प्रभारी नियुक्त किया है। वहीं, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह को सह प्रभारी बनाया है।कांग्रेस ने भी बुधनी उपचुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को प्रभारी और इछावर से पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल को सह प्रभारी नियुक्त किया है।