Home > खास खबरे,
खुशखबरी ! अब 2000 रु. से भी कम में स्मार्टफोन दिलवाएगी सरकार !


नोटबंदी के बाद हुई दिक्कतों के बाद भारत सरकार अपने नागरिकों के भले के लिए ये कदम उठा रही है| आप भी देखें पूरी खबर -

अब वो दिन दूर नहीं जब अत्याधुनिक फीचर्स से लैस स्मार्टफोन 2000 रुपए से भी कम कीमत में मिलने लगेंगे। दरअसल, केंद्र सरकार ने स्थानीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों को फाइनेंशियल ट्रांजैक्शंस की सर्विस देने वाले स्मार्टफोन्स 2,000 रुपए से कम कीमत में उपलब्ध कराने के लिए कहा है। इसके पीछे की वजह सरकार का यह मानना है कि उसकी कैशलेस इकॉनोमी की योजना तब ही सफल हो सकती है जब ग्रामीण इलाकों में कम कीमत में अत्याधुनिक फीचर्स वाले स्मार्टफोन उपलब्ध हों।
इन कंपनियों को कहा
नीति आयोग की ओर से हाल ही में आयोजित एक मीटिंग में सरकार ने माइक्रोमैक्स, इंटेक्स, लावा और कार्बन जैसी भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनियों से कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाले स्मार्टफोन बनाने के लिए कहा था ताकी इसके तहत डिजिटल ट्रांजैक्शंस का दायरा बढ़ाया जा सके। खबर है कि चीन की मोबाइल निर्माता कंपनियों से इस बारे में संपर्क नहीं किया गया है। वहीं, इस मीटिंग में सैमसंग और एपल जैसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियों ने हिस्सा नहीं लिया।

इतने स्मार्टफोन्स की है जरूरत
खबर है कि सरकार मोबाइल कंपनियों को मार्केट में 2-2.5 करोड़ हैंडसेट पेश करने के लिए कह रही है। हालांकि, इनके लिए सरकार की ओर से कोई सब्सिडी नहीं दी जाएगी। केंद्र सरकार ने इन कंपनियों को डिजिटल ट्रांजेक्शन की सुविधा देने वाले स्मार्टफोन्स कीमत कम करने के लिए समाधान लाने के लिए भी कहा है। इतना ही नहीं बल्कि इस स्मार्टफोन्स में भविष्य में आधार-बेस्ड फाइनेंशियल ट्रांजेक्शंस की स्कैनिंग, फिंगर प्रिंट स्कैनर, हाई-क्वॉलिटी प्रसेसर्स जैसे फीचर्स भी होने चाहिए।
4जी स्मार्टफोन होगा
मोदी सरकार की इस पहल के तहत जो स्मार्टफोन 2000 रुपए से भी कम में उपलब्ध कराया जाएगा वह 4जी तकनीक वाला होगा। आपको बता दें कि देश के ग्रामीण इलाकों में अभी भी फीचर फोन का ही ज्यादा इस्तेमाल होता है। देश में अभी 1 अरब मोबाइल फोन यूजर्स हैं और इनमें से लगभग 30 करोड़ स्मार्टफोन यूसर्ज हैं। दूसरी और देश में मौजूद टेलीकॉम कंपनियां 4जी की रेस में लगी हुई है। इस वजह से कम कीमत में स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने वाली भारतीय कंपनियों के लिए 4जी फोन देना जरूरी हो जाएगा।

Share This News :