Homeराज्यो से ,
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीट पर कहां-कितना मतदान?

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बुधवार (10 जुलाई) को मतदान हुआ। इनमें सबसे ज्यादा चार सीटें पश्चिम बंगाल की रहीं। वहीं, हिमाचल प्रदेश की तीन तो उत्तराखंड की दो सीटों पर भी वोट डाले गए। लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद पहली बार चुनाव हुए हैं। 13 सीटों पर उतरे सभी 121 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई। इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू की पत्नी कमलेश ठाकुर सहित कई दिग्गजों और कुछ नए चेहरों ने भी किस्मत आजमाई है।13 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा 78.38 फीसदी मतदान मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर हुआ है। वहीं उत्तराखंड की बद्रीनाथ सीट पर सबसे कम 47.68 लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया है। हालांकि, अभी अंतिम आंकड़े आना बाकी है। 

राज्य सीट वोट %
पश्चिम बंगाल रायगंज 67.12
पश्चिम बंगाल रानाघाट दक्षिण 65.37
पश्चिम बंगाल बागदा 65.15
पश्चिम बंगाल मानिकतला 51.39
हिमाचल प्रदेश देहरा 63.89
हिमाचल प्रदेश हमीरपुर 65.78
हिमाचल प्रदेश नालागढ़ 75.22
उत्तराखंड बद्रीनाथ 47.68
उत्तराखंड मंगलौर 67.28
बिहार रुपौली 51.15
पंजाब जालंधर पश्चिम 51.3
मध्य प्रदेश अमरवाड़ा 78.38
तमिलनाडु विक्रवंडी 77.73
 
 
 
 
 

Share This News :