Home > अपना शहर ,
वेस्र्टन रेलवे, नार्दन रेलवे एवं सैल उड़ीसा अगले दौर में

80वीं अ.भा.सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता

वेस्र्टन रेल्वे मुम्बई ने यूनियन बैक मुम्बई को ट्राईब्रेकर में 8-6 से हराकर 80वीं अखिल भारतीय सिंधिया स्वर्ण कप हाॅकी प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। अन्य मुकाबले में सैल उड़ीसा ने दिल्ली इलेवन को 6-2 से और सेन्ट्रल रेल्वे मुंबई ने नार्दन रेल्वे मुंबई को 6-0 से शिकस्त दी।
नगर निगम, की मेजवानी में रेल्वे हाॅकी स्टेडियम पर चल रही प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुये पहले मुकाबला वेहद रोमांचक रहा। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें मुम्बई की थी। जिनमें एक बैक की तो दूसरी रेल्वे की थी। दोनों ही टीमों ने शानदार खेल प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया। मैच के निर्धारित समय तक मुकाबला 4-4 की बराबरी पर छूटा। मैच के निर्णय हेतु नियमानुसार अपनाये गये ट्राईब्रेकर में मुम्बई रेल्वे की टीम बैक पर भारी पड़ी और मुकाबला 8-6 से अपनी झोली में डाला। मैच के मध्यांन्तर मैच का निर्णय एक तरफा मुम्बई रेल्वे के पक्ष में जाता दिखाई पड़ रहा था। लेकिन उत्तराद्र्व में मुम्बई बैक की टीम ने लगातार हमले बोले जिसके फलस्वरूप 43वें मिनट में अंकित मुथैया, 47वें मिनट में रजत शर्मा मैदानी और 70वें मिनट में हरजीत सिंह ने पेनल्टी कार्नर को गोल में तब्दील कर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। इससे पूर्व वेस्र्टन रेल्वे मुंबई की और से 7वें मिनट पर इरसाद मिर्जा, 13वें मिनट में रजिंन कंडूलना, 24वें व 35वें मिनट मे मनप्रीत सिंह सें गोल किए।
दूसरे मुकावले में सैल उडीसा नें दिल्ली इलेवन को 6-2 से पराजित किया। सैल उडीसा की और से अभिराम 7वें, प्रशांत चैहान 42वें, अर्पित 44वें, मनीष 66वें व नीतेश गोंद नें 66,68वें मिनट में गोल किए। वही दिल्ली के अरुण 4वें व मनीष 23वें मिनट में गोल कर सके अतत मैंच का परिणाम 6-2 सें सैल उडीसा के पक्ष में रहा। तीसरे मुकावले मे सेन्र्टल रेल्वे मुंबई ने नार्दन रेल्वे मुंबई को 6-0 से करारी शिकस्त दी। बहादुर नारद ने 14वे 18वें, 47वें, व विश्वराज 53वे, राजेन्द्र पवांर 59वें, व टीम के कप्तान विक्टो सिंह नें 64वें मिनट में किए। वही नार्दन रेल्वे के खिलाडी एक भी गोल न कर सके।
आज के मैच
निगम खेल अधिकारी श्री प्रदीप वर्मा ने वताया कि दिंनाक 9/1/2017 रविवार को 2 क्वाटर फायनल मैच खेले जायेगें। एस.सी.आर हैदरावाद विरुद्व कौर आॅफ सिंग्नल (1ः00) बजे, दूसरा वेस्र्टन रेल्वे मुंबई विरुद्व एम.पी.हाॅकी एकेडमी भोपाल के बीच (3ः00 बजे) खेले जायेगें।

  

Share This News :