Home > अपना शहर ,
अजा. व अजजा. बस्तियों में विद्युतीकरण के लिये समिति गठित

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बहुल बस्तियों में विद्युतीकरण एवं इन वर्गों के कृषकों को सिंचाई सुविधा मुहैया कराने में सहयोग के लिये कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने एक समिति गठित की है। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह समि‍ति कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित की गई है। इसमें जिला पंचायत सीईओ, उप महाप्रबंधक विद्युत वितरण कंपनी और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

Share This News :