Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सीएम बोले-महिला, किसान, युवा और गरीब को ध्यान में रख काम कर रही सरकार

लोकसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार चार वर्ग महिला, किसान, युवा और गरीब को ध्यान में रखकर काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश में अस्पतालों से शवों को लेकर जाने वाली घटनाओं पर चिंता जाहिर की। सीएम ने कहा कि कोई हाथ में तो कोई साइकिल पर शव लेकर जाते रहे हैं, हमने बजट में वाहन से घर तक शव को पहुंचाने के लिए संवेदना के साथ प्रबंध किया है।उन्होंने कहा कि कई बार अनजाने में गलती हो जाती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को भी आसपास ध्यान देने और घटनाओं को रोकने की बात कही। हम पहली बार अस्पतालों में 40 हजार पद एक साथ भरने का काम कर रहे है। भर्तियों में आरक्षण को लेकर कष्ट आ रहा, जिसकी वजह से हमारे विरोधी कोर्ट चले गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश रोजगार और उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अलग-अलग समिट कर रहे हैं। बाहर से उद्यमी आना चाहिए, लेकिन प्रदेश में स्थानीय उद्योग को भी बढ़ावा देना होगा। हमने पहली रीजनल समिट उज्जैन में की। अब 20 जुलाई को जबलपुर में रीजनल समिट करने वाले हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में समिट का आयोजन करेंगे। सिंगरौली में एयर टैक्सी में दो महीने की वेटिंग चल रही है। धार्मिक पयर्टन के लिए अब 10 तारीख को हमें 16 सीटर प्लेन मिलने वाला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 55 जिलों में एक्सीलेंस कॉलेज प्रारंभ होने वाले हैं। एक्सीलेंस कॉलेज में बस देने का काम कर रहे हैं। बस चलाने के चलते वाहन की सुविधा लगती है।  

 

 

 
 
 
 
 

Share This News :