Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मोहन कैबिनेट का कल हो सकता है विस्तार, रामनिवास रावत लेंगे मंत्री पद की शपथ
मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी सोमवार को हो सकता है। सोमवार सुबह नौ बजे राजभवन में रामनिवास रावत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। रावत लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए थे।वह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से छठवीं बार विधायक चुने गए हैं। उनके भाजपा में आने से ग्वालियर-चंबल में भाजपा को मजबूती मिली थी। लोकसभा चुनाव में बहुमत के साथ प्रत्याशी विजयी हुए। यही वजह है कि प्रदेश से लेकर केंद्रीय नेतृत्व तक रावत के नाम पर पहले ही स्वीकृति मिल गई थी। राजभवन में सुबह नौ बजे शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।बता दें कि फिलहाल मोहन कैबिनेट में 4 पद खाली हैं। वर्तमान में मोहन सरकार में 30 मंत्री हैं। जबकि प्रदेश मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 मंत्री हो सकते हैं।