Home > राज्यो से ,slider news,
हाथरस भगदड़ मामले में राहुल गांधी ने सीएम योगी को लिखी चिट्ठी, ये बड़ी मांग की
कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ मामले को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी है। राहुल गांधी ने पत्र के जरिए मुख्यमंत्री योगी को पीड़ित परिवारों की समस्याओं का जिक्र किया है। इसके साथ ही सांसद राहुल गांधी ने सीएम योगी से मांग की है कि मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द मुआवजे की राशि दी जाए।