Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
गुना में सिंधिया का फिर दिखा तल्ख अंदाज, कलेक्टर को लगाई फटकार, कहा ...
मध्यप्रदेश के गुना जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना कलेक्टर पर नाराजगी जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। वे कह रहे हैं कि इस बार हुई गड़बड़ी का आगे से ध्यान रखें।यह पूरा घटनाक्रम शुक्रवार सुबह गुना के सर्किट हाउस का बताया जा रहा है ,जहां सुबह से ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मिलने के लिए लोगों की कतार लगी हुई थी। सैकड़ों लोग अपनी-अपनी समस्याएं लेकर उनसे मिलने के लिए पहुंचे थे। लेकिन, लोगों के मिलने के लिए प्रशासनिक व्यवस्था ठीक नहीं थी, यह देखकर सिंधिया कलेक्टर पर नाराज हो गए और उन्हें अगली बार इस बात का ध्यान रखने के लिए कहा।