'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ, सीएम मोहन यादव ने लगाया उज्जैन में पौधा
मध्यप्रदेश सरकार द्वारा जिस प्रकार किसानों को गेहूं ,चने आदि अलग अलग फसलों के लिए बोनस दिया जा रहा है। उसी प्रकार अब अब दूध खरीदने पर भी बोनस दिया जाएगा। जिससे लोग घर घर गोमाता को पालें। वहीं दुर्घटनाग्रस्त व दिव्यांंग गोमाताओं को गौशाला में रखा जायेगा। दूध का व्यवसाय भी हमारे लोगों का जीवन बदलने में सहायक हो इसका प्रशिक्षण भी शुरू होगा। गोवंश की नस्ल सुधारने का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी देसी गौमाता की गुणवत्ता और विविधता सर्वश्रेष्ठ हैं। हमारी देसी गौमाता फले फुलें इसके प्रयास किए जाएंगे।यह बात मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उज्जैन के ग्राम रत्नाखेड़ी स्थित कपिला गौशाला के संवर्धन और एक पेड़ मां के नाम अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने गौशाला में पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में ' एक पेड़ माँ के नाम अभियान' का शुभारंभ किया।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिल गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिला गौशाला में पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिल गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया और गौशाला में गौमाता का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने नन्हें बछड़ों को पशु चारा खिलाकर दुलार भी किया।इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिल गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कपिला गौशाला में पौधरोपण कर संपूर्ण जिले में एक पेड़ माँ के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा कपिल गौशाला का भ्रमण कर अवलोकन किया और गौशाला में गौमाता का पुष्पमाला पहनाकर और तिलक लगाकर पूजन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने नन्हें बछड़ों को पशु चारा खिलाकर दुलार भी किया।