Home > राज्यो से ,
हाथरस कांड के मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया है. मधुकर को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बता दें कि हाथरस हादसे के बाद मधुकर पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया था. सामने आया है कि देव प्रकाश मधुकर ने सरेंडर किया है. दिल्ली के नजफगढ़ - उत्तम नगर के बीच के एक अस्पताल में यूपी की हाथरस पुलिस पहुंची थी, देव प्रकाश ने उनके सामने सरेंडर किया. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.हाथरस पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.