Homeराज्यो से ,
बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति का चश्मा तोड़ा

उज्जैन में बुधवार को उस समय बड़ा बवाल मच गया, जब टावर चौक स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ दिया गया। एक युवक इस प्रतिमा को भी क्षति पहुंचाने की कोशिश करने लगा। आसपास खड़े कुछ लोगों ने युवक को पकड़ा। पहले तो जमकर धुनाई कर दी फिर माधव नगर थाना पुलिस को बुलवाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। इधर समाजजनों ने विरोध प्रदर्शन किया। अजाक के जिला अध्यक्ष डॉ. आरएल परमार ने बताया कि देश में इन दिनों विचारधारा की लड़ाई चल रही है। यही कारण है कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का चश्मा तोड़ने के साथ उनकी प्रतिमा को भी यहां क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है। बाबा साहब की विचारधारा को कोई आरी से काट नहीं सकता। हम इस घटना को बिल्कुल सहन नहीं करेंगे, बाबा साहब की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने वाले व्यक्ति के खिलाफ जो भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो सके, वह प्रशासन को करना चाहिए। वहीं वरिष्ठ समाजसेवी मांगीलाल परमार ने बताया कि प्रतिमा के पास हम लोग बैठे थे उसी समय कुछ लोगों ने हमारा ध्यान आकर्षित करवाया कि एक युवक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर रहा है। उसे तुरंत पकड़ा गया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। माधवनगर थाना प्रभारी राकेश भारती का कहना था कि इस मामले में राम सोलंकी की रिपोर्ट पर आरोपी ललित के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। 

इन्होंने जताया विरोध

भीमराव डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने पर विभिन्न संगठनों ने विरोध जताते हुए यह मांग की है कि इस प्रतिमा को सुधरवाने की बजाय यहां पर नई प्रतिमा लगाई जाए। 

 

 

-जेके मालवीय, जिलाध्यक्ष

जब तक इस खंडित प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा नहीं लगा दी जाती तब तक हम घटनास्थल से हटने वाले नहीं है। गुरुवार को हमारे अनेक संगठन उज्जैन में एकत्रित होंगे और कोठी पर पहुंचकर इस घटना को लेकर विरोध जताएंगे। हमने डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा को क्षति पहुचाने वाले युवक को पकड़ लिया है, लेकिन वह कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। वह पुलिस को भी गलत जानकारियां दे रहा है। 
 
-राम सोलंकी, डॉ अम्बेडकर विद्यार्थी संगठन
 
 
 

 

 
 

Share This News :