Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने पेश किया बजट
मध्य प्रदेश विधानसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव सरकार का पहला बजट आज पेश होने जा रहा है। प्रदेश का वित्त विभाग संभाल रहे डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा सदन में बजट प्रस्तुत करेंगे। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों ने इस बार सदन के लिए कई खास तैयारियां की हैं।
- मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय लगातार बढ़ रही है। केंद्र से 3800 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि मिली है।
- सरकारी कर्मचारियों के भविष्य निधि भुगतान की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इससे रिटायरमेंट बाद तत्काल भुगतान हो सकेगा।
- मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए 50 करोड़, वन एवं पर्यावरण के लिए 4 हजार 725 करोड़ राशि का प्रावधान।
- बजट के मुख्य बिन्दू
- मप्र की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं वित्त मंत्री।
- हर घर नल से जल पहुंचने का लक्ष्य।
- 520 करोड़ पशुपालकों के लिए दिया गया बजट।
- दुग्ध उत्पादों के लिए योजना होगी लागू ,योजना के लिए 150 करोड़ का बजट।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में 46000 से ज्यादा पदों पर होगी नियुक्ति।
- सरकार के प्रयासों से 14 मेडिकल कॉलेज संचालित।
- आसंदी तक पहुंचे कांग्रेस विधायक
विपक्ष मंत्री विश्वास सारंग के इस्तीफे पर अड़ा हुआ है। कांग्रेस विधायक आसंदी के पास पहुंचे। स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष के सदस्यों को वापस अपनी सीट पर जाने को कहा। - 3000 से अधिक सुझाव मिले
डिप्टी सीएम देवड़ा ने कहा कि बजट तैयार करने के लिए आम जनता से तीन हजार से अधिक सुझाव मिले थे। इनमें से अधिकांश पर विचार किया गया था। बजट तैयार करने में इन सुझावों पर काम किया गया है। - विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष को टोका
विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने विपक्ष के नेताओं को कहा कि इस विषय पर कल चर्चा हो गई है। सदन के नियमों के अनुसार चर्चा होंगी। आप नियमों के तहत अपना विषय उठाइए।