हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ में 116 लोगों की मौत, 18 घायल
उत्तर प्रदेश के हाथरस के एक गाँव में मंगलवार को 'सत्संग' के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई महिलाएँ थीं और कई अन्य घायल हो गए। एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजेश कुमार सिंह ने कहा कि यह घटना पुलराई गाँव में एक 'सत्संग' (धार्मिक सभा) में हुई, जिसके लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने कहा, "116 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 18 लोग घायल हैं। अलीगढ़ जिले में घायलों का इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। प्राथमिक जांच की जा रही है..." एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को हाथरस का दौरा कर सकते हैं।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगदड़ में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना स्थल पर पहुंचने और राहत उपाय करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथरस में भगदड़ की घटना में मारे गए प्रत्येक मृतक के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने कहा किअलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने कहा, "116 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 18 लोग घायल हैं। अलीगढ़ जिले में घायलों का इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। प्राथमिक जांच की जा रही है..." इससे पहले उन्होंने कहा था किमृतकों की संख्या बढ़कर 87 हो गई है, "घायलों की संख्या 18 है और वे खतरे से बाहर हैं"। इससे पहले, हाथरस के जिला मजिस्ट्रेट आशीष कुमार ने कहा था कि हाथरस भगदड़ की घटना में अब तक डॉक्टरों ने उन्हें लगभग 50-60 मौतों की सूचना दी है। "जिला प्रशासन मामले की जांच कर रहा है... कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति एसडीएम ने दी थी और यह एक निजी कार्यक्रम था... मामले की जांच के लिए एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है... प्रशासन का प्राथमिक ध्यान घायलों और मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद प्रदान करना है..."