Homeराज्यो से ,
सिंधिया की माफियाओं को चेतावनी, बोले- वादा है..., कोई माफिया नहीं बचेगा

गुना-शिवपुरी लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे। जहां उन्होंने माफियाओं को चेतावनी दी। जनता से कहा, हर माफिया का समापन हम और आप मिलकर करेंगे। न भू माफिया बचेगा, न राशन माफिया बचेगा और न किसी तरीके का माफिया बचेगा। आप और हम सब मिलकर इनको यहां से रवाना करने का कार्य करेंगे। जहां आपने एक-एक बूंद अपने पसीने का टपकाया है, ये सिंधिया परिवार का मुखिया सौगंध लेता है कि आपके पसीने की एक-एक बूंद के बदले में अगर मेरे खून की भी जरूरत होगी, तो वो हाजिर है।गुना-शिवपुरी संसदीय क्षेत्र में पांचवी बार जीत कर केंदीय मंत्री बने ज्योतिरादित्य सिंधिया अशोकनगर पहुंचे। जहां सेन चौराहा से अपना रोड शो खुली जीप में क्षेत्र की जनता का धन्यवाद किया और तुलसी पार्क पहुंचकर एक धन्यवाद सभा में अपनी चिर-परिचित अंदाज में क्षेत्र की जनता के सामने नतमस्तक हुए।उन्होंने कहा कि आज मैं आपसे वादा करता हूं कि आपने अपनी जिम्मेवारी बखूबी निभाई। अब जिम्मेदारी मेरी है।आज इस मंच से मैं अपने एक-एक सेनापति, एक-एक किले, एक-एक किलेदार सेनापति, मेरे सेनापति को दिल की गहराइयों से धन्यवाद अर्पित करना चाहता हूं। क्या इतिहास रचा है, मैं निशब्द हूं। अगर मैं कहूं कि मैं कृतज्ञ हूं, वो काफी नहीं है। आपने अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

 
 

Share This News :