Home > राज्यो से ,
स्पीकर पद को लेकर तकरार, बिरला एनडीए तो सुरेश होंगे विपक्ष के उम्मीदवार -चुनाव कल
लोकसभा स्पीकर पद के लिए सत्ताधारी एनडीए और विपक्षी गठबंधन के बीच सहमति नहीं बन पाई है और इसके साथ ही स्पीकर पद को लेकर चुनाव होगा। ओम बिरला एनडीए तो के सुरेश विपक्षी गठबंधन की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष पद के उम्मीदवार होंगे। लोकसभा स्पीकर पद के लिए कल यानी 26 जून की सुबह 11 बजे वोटिंग होगी। एनडीए की तरफ से ओम बिरला और विपक्ष की तरफ से कांग्रेस सांसद के. सुरेश उम्मीदवार होंगे।