Homeराज्यो से ,
सीमांकन करने गई राजस्व टीम पर हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा |  जानकारी में माहुलझिर पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले मनमोहन साहू ने अपनी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत कर जमीन का सीमांकन कराने का आवेदन दिया था, जिसके बाद राजस्व विभाग के पटवारी अनिल टेकाम अपने एक अन्य साथी पटवारी, टीम के अंकित सोनी, अश्विनी नवरेती, सरोज शेंडे और आवेदक मनमोहन साहू के साथ जमीन पर पहुंचकर सीमांकन कर रहे थे।इसी दौरान जमीन पर कब्जा करने वाले दहियार निवासी 34 वर्षीय कमलेश पिता रामप्रसाद डेहरिया, उसके भाई 50 वर्षीय भूरेलाल डेहरिया, कैलाश डेहरिया, हल्के डेहरिया और मनोज डेहरिया मौके पर पहुंचे और विवाद करने लगे।

जब टीम ने विधिवत कार्यवाही की बात कही तो डेहरिया परिवार के इन पांचों सदस्यों ने टीम पर हमला करते हुए मारपीट शुरु कर दी। इस हमले में पटवारी अनिल टेकाम और आवेदक मनमोहन साहू ज्यादा गंभीर हुए हैं, जबकि शेष को भी चोट आई है। बाद में टीम वहां से भागी और मामले की शिकायत थाने में की। पुलिस ने पांचों के खिलाफ धारा 294, - 323, 506, 34, 332, 353, 186 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को जांच में लिया है, जबकि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

 

 
 
 
 
 
 

Share This News :