Home > राज्यो से ,
भोपाल की प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ था RO/ARO प्रश्नपत्र, छह गिरफ्तार
उप्र लोक सेवा आयोग की आरओ/एआरओ परीक्षा का प्रश्नपत्र भोपाल स्थित प्रिंटिंग प्रेस से लीक हुआ। परीक्षा से आठ दिन पहले ही राजीव नयन मिश्र एंड कंपनी ने प्रिंटिंग प्रेस कर्मचारी सुनील रघुवंशी की मदद से पेपर बाहर निकलवा लिया था। आरोपी कर्मचारी के साथ ही कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर एसटीएफ ने रविवार को मामले का पर्दाफाश कर दिया।