Home > slider news,अपना मध्यप्रदेश,
वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला से सांसद कुशवाह ने बनाई दूरी -जाने क्यों

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : ग्वालियर में कई छत्रपों में बटी भाजपा की गुटबाजी अब चुनाव बाद सतह पर नजर आने लगी है। हाल ही में संपन्न हुए वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला से सांसद भारत सिंह  कुशवाह ने दूरी बनाकर रखी। मेला के भूमिपूजन में जब सांसद नजर नहीं आये तब भाजपा कार्यकर्ता एक दूसरे से यह कहते नजर आये की सांसद रिमोट कंट्रोल से चलते हैं। इसके बाद मुख्य कार्यक्रम 18 जून को था, वहां भी नहीं दिखे। चर्चाओं के दौर में बात सामने आई की विधानसभा अध्यक्ष नरेंद सिंह तोमर की हरी झंडी के बगैर सांसद दूसरे गुट के कार्यक्रम में नहीं जायेंगे। मेला का आयोजन बजरंगदल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद जयभान सिंह पवैया की देखरेख में होता है। मेला का स्वरुप बदल गया है , बादल गरजे भी और बरसे भी मगर कवि नहीं गरजे, अतिथियों और आयोजकों के भाषण नरम  थे, नदी गेट की तरफ कोई नहीं गया। 

Share This News :