Home > राज्यो से ,
मध्यप्रदेश कांग्रेस में 70 प्रतिशत युवाओं को मिलेगा मौका, महिलाओं की भी बढ़ेगी भागेदारी
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी संगठन में बदलाव का काम तेजी से चल रहा है। कांग्रेस के प्रदेश का अध्यक्ष जीतू पटवारी इसको लेकर प्रदेश भर के नेताओं और संगठन पदाधिकारी की अलग-अलग बैठकर कर चुके हैं। नेताओं और पदाधिकारी के काम करने की शैली पर भी निगरानी की जा रही है।कांग्रेस सूत्रों की माने तो जीतू पटवारी की टीम में करीब 70 प्रतिशत युवाओं को मौका मिल सकता है। जबकि 30 प्रतिशत बुजुर्ग नेताओं को टीम में शामिल किया जा सकता है। खास बात यह है कि जीतू पटवारी इस बार महिलाओं को खास तवज्जो देने की तैयारी में हैं। टीम में महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।