Home > राज्यो से ,
केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत समारोह स्थगित
मध्य प्रदेश से केंद्र में मंत्री बने छह सांसदों का राजधानी भोपाल में होने वाला स्वागत कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के सीनियर नेता सत्यनारायण जटिया की पत्नी के निधन के चलते कार्यक्रम स्थगित किया गया है।भाजपा द्वारा जारी सूचना के अनुसार सभी नेता सम्मान समारोह के बजाय अब भाजपा मुख्यालय पहुंच रहे हैं। यहां 6 केंद्रीय मंत्री महापुरुषों को पुष्पांजलि देंगे। इस दौरान कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा। पुष्पांजलि समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और केंद्र सरकार के 6 केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।