स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण को लेकर 28 ट्रेनें निरस्त, 13 के मार्ग रहेंगे परिवर्तित
पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के मालखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण को लेकर भोपाल मंडल से गुजरने वाली 28 ट्रेनें को कैंसिल कर दिया गया है। इसके साथ ही 13 ट्रेनों के रूट भी बदल दिए गए हैं, जिसके तहत भुज, ब्रांदा, गोरखपुर, वाराणसी, अहमदाबाद और गोरखपुर जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि ये सेवाएं 16 जून से 10 जुलाई तक प्रभावित रहेंगी, जिसको लेकर आदेश भी जारी कर दिया गया है।रेलवे अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल मंडल के मालखेड़ी एवं महादेवखेड़ी स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण को लेकर प्रस्तावित ब्लॉक के कारण रतलाम मंडल से गुजरने वाली अनेक ट्रेनें प्रभावित होंगी। 28 ट्रेनों को निरस्त किया गया है, जबकि 13 के मार्ग बदलने के साथ ही एक ट्रेन शार्ट टर्मिनेट की गई है। इसमें नागदा-बीना-नागदा एक्सप्रेस का नाम शामिल है। इसके साथ ही हावड़ा इंदौर एक्सप्रेस के रूट बदले गए हैं। साथ ही रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों को कैंसिल किया गया है, जिसकी लिस्ट नीचे दी गई है।
इन ट्रेनों को किया गिया निरस्त
-
20 से 27 जून तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 09343 डॉ. अंबेडकर नगर पटना स्पेशल एक्सप्रेस
-
21 और 28 जून को पटना से चलने वाली गाड़ी संख्या 09344 पटना डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस
-
27 जून से नौ जुलाई तक इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या 22911 इंदौर हावड़ा क्षिप्रा एक्सप्रेस
-
29 जून से 11 जुलाई तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा इंदौर क्षिप्रा एक्सप्रेस
-
18 जून से नौ जुलाई तक रीवा से चलने वाली गाड़ी संख्या 11703 रीवा डॉ. अंबेडकर नगर एक्सप्रेस
-
19 जून से 10 जुलाई तक डॉ. अंबेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्या 11704 डॉ. अंबेडकर नगर रीवा एक्सप्रेस
-
इन ट्रेन का रूट बदला गया
-
22 से 27 जून तक हावड़ा से चलने वाली गाड़ी संख्या 22912 हावड़ा इंदौर एक्सप्रेस वाया कटनी-जबलपुर चलेगी|
इसके अलावा 10 जुलाई तक गाड़ी संख्या 19341/19342 नागदा-बीना-नागदा एक्सप्रेस नागदा-मक्सी-नागदा के मध्य चलेगी तथा मक्सी-बीना-मक्सी के मध्य निरस्त रहेगी|
-