Home > राज्यो से ,
सुपर-8 का पूरा शेड्यूल, उलटफेर का लग सकता है तांता, इन चार मुकाबलों पर रहेंगी सभी की नजरें
टी20 विश्व कप 2024 का ग्रुप स्टेज खत्म होने को है। अभी तक 33 मुकाबले खेले जा चुके हैं और इस स्टेज में सात मैच और बाकी हैं। मंगलवार को वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान मैच के साथ ही ग्रुप स्टेज का अंत हो जाएगा। अब तक तीन मैच बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं। वहीं, दो नतीजे सुपर ओवर में आए हैं। 19 जून से सुपर-8 राउंड की शुरुआत हो जाएगी। 20 टीमें इस विश्व कप में खेलने उतरी थीं, जिन्हें पांच-पांच के चार ग्रुप में बांटा गया था। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी।