पहली बार खेल रही USA सुपर-8 में पहुंची, पाकिस्तान वर्ल्डकप से बाहर
अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच में बारिश का साया पड़ा जिस कारण मुकाबले में टॉस भी नहीं हो सका और उसे रद्द घोषित करना पड़ा। इसका सबसे ज्यादा असर 2009 की चैंपियन पाकिस्तान पर हुआ जिसका सफर ग्रुप चरण में ही थम गया, जबकि अमेरिका सुपर आठ में जगह बनाने में सफल रहा। अमेरिका और आयरलैंड के बीच फ्लोरिडा में खेले जाना वाला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया है और इसे रद्द घोषित करना पड़ा। यह मुकाबला नहीं होने से अमेरिका और आयरलैंड को एक-एक अंक मिले, जिससे पाकिस्तान का सफर ग्रुप चरण में ही थम गया। अमेरिका चार मैचों में दो जीत और एक हार के साथ पांच अंक लेकर ग्रुप चरण में दूसरे स्थान पर रहा और उसने सुपर आठ चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ग्रुप ए से भारत की टीम पहले ही अगले दौर में प्रवेश कर चुकी है। अमेरिका के क्वालिफाई करने से 2009 की चैंपियन पाकिस्तान आधिकारिक रूप से टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।