Homeराज्यो से ,
भाजपा ने अमरवाड़ा विधानसभा सीट से कमलेश को बनाया उम्मीदवार

मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सरगर्मी तेजी से बढ़ रही है। भाजपा ने इस सीट पर अपना प्रत्याशी तय कर दिया है। कमलेश शाह को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। 10 जुलाई को मतदान होना है, वहीं 13 जुलाई को मतगणना होगी। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक कमलेश शाह के इस्तीफे के बाद अमरवाड़ा सीट खाली हुई। लोकसभा चुनाव के बीच कमलेश शाह भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके साथ ही उन्होंने अपनी विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। विधानसभा अध्यक्ष ने 29 मार्च को उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया था। जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। 

 
 
 
 
 

Share This News :